
Holy cross Convent school girl student,Holy cross Convent school girl student,Holy cross Convent school girl student
अंबिकापुर. Kurkure Wrappers: शहर के होलीक्रॉस कान्वेंट स्कूल (Holy cross convent school) के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने व लोगों को जागरुक करने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने लेस, कुरकुरे, चॉकलेट सहित अन्य प्रोडक्ट के काफी संख्या में रैपर इकट्ठा किया है। क्रिसमस व नए साल के मौके पर अब वे उन कंपनियों को प्लास्टिक के रैपर भेजने की तैयारी में है जिन कंपनियों ने प्रोडक्ट बनाया है। कोरोना काल में भी छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दिया था। विद्यार्थियों के इस काम के मुरीद खुद पीएम मोदी भी हुए थे, उन्हें ट्वीट कर उनके कार्यों की प्रशंसा की थी।
अंबिकापुर के होलीक्रॉस कन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पिछले कई सालों से लेस, कुरकुरे, चॉकलेट सहित अन्य प्रोडक्ट के रैपर को इक_ा कर 25 दिसंबर व नए साल के अवसर पर हर साल उपहार के स्वरूप कंपनी को भेजते हैं।
इसी कड़ी में होलीक्रॉस कन्वेंट स्कूल अंबिकापुर के छात्र-छात्राओं ने कोविड के 2 साल बाद अब फिर से बेकार हुए रैपर को भेजने की तैयारी शुरु कर दी है।
इधर छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्लास्टिक के रैपर से मिट्टी, समुद्र में मौजूद जीव-जंतुओं सहित पशुओं को भी इससे खासा नुकसान पहुंचता है, जिससे उनकी मौत तक हो जाती है।
कंपनी को देना चाहते हैं ये संदेश
होलीक्रॉस कान्वेंट स्कूल (Holy cross convent school) की छात्राओं ने बताया कि रैपर भेजकर हम कंपनी को बताना चाहते हैं कि प्लास्टिक की जगह कोई दोबारा उपयोग करने वाली वस्तुओं के साथ अपना प्रोडक्ट बनाने पर विचार करें, ताकि पर्यावरण दूषित ना हो सके। गौरतलब है कि इन छात्र-छात्राओं के कार्यों की सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ट्वीट के जरिए कर चुके हैं।
Published on:
22 Dec 2022 08:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
