उन्होंने कहा कि मासिक धर्म शरीर की जैविक क्रिया है। इसे सफाई के साथ स्वस्थ रहते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में छात्राओं को प्रेरित किया जाता है कि वह सेनेटरी नैपकीन का उपयोग करें। सेनेटरी नैपकिन का एटीएम महाविद्यालय के महिला शौचालय में दो वर्ष पूर्व ही लगा दिया गया है। छात्राओं, महिलाओं को दो रुपये का सिक्का डालने पर एक पैड मिलता है।