5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेवर चमका देंगे कहकर संभ्रांत परिवार की महिला से सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए 2 ठग

Jwellery swindle: महिला को भरोसे में लेने के लिए दोनों युवकों ने पहले पीतल के बर्तन व चांदी के जेवर साफ कर लौटा दिया था, अंत में सोने की चेन व अंगूठी लेकर हो गए फरार

2 min read
Google source verification
जेवर चमका देंगे कहकर संभ्रांत परिवार की महिला से सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए 2 ठग

Demo pic

अंबिकापुर. Jwellery swindle: पीतल के बर्तन व जेवर चमकाने के नाम पर 2 युवकों ने एक महिला की सोने की चेन व अंगूठी पार कर दी। आरोपियों ने पहले महिला के घर के बर्तन साफ किए फिर चांदी के जेवर। महिला को पूरे भरोसे में लेने के बाद अंत में उन्होंने महिला के गले में रही सोने की चेन व अंगूठी सफाई के लिए मांगा। महिला ने जैसे ही चेन व अंगूठी दी, दोनों युवक वहां से फरार हो गए। महिला देखती ही रह गई और आरोपी भाग निकले। पीडि़त महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


शहर के खरसिया चौक निवासी प्रतिभा गोयल के घर के पास सोमवार की सुबह बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होंने महिला से कहा कि हमलोग पीतल के बर्तन की सफाई करते हैं। यह सुनते ही महिला उनके झांसे में आ गई और पहले पीतल का पूजा का बर्तन सफाई करने के लिए दी।

दोनों युवकों ने केमिकल लगाकर बर्तन सफाई कर वापस दे दिया। साफ बर्तन देखकर महिला खुश हो गई। इस दौरान दोनों युवकों ने कहा कि चांदी का सामान भी साफ करते हैं। महिला दोनों युवकों पर विश्वास करती गई और उसने चांदी के कुछ जेवर भी साफ करने के लिए दोनों को दिए।

दोनों युवकों ने चांदी के जेवर भी साफ कर महिला को वापस कर दिए। इसके बाद दोनों युवकों की नजर महिला के गले में पहने चेन व अंगूली में अंगूठी पर पड़ी। दोनों युवकों ने चेन व अंगूठी को भी साफ कर देने की बात कही।

पीतल का बर्तन व चांदी के जेवर सफाई कर वे महिला को पूरी तरह से अपने भरोसे में ले चुके थे। इस वजह से महिला ने दोनों युवकों को गले से चेन व हाथ से अंगूठी निकाल कर सफाई करने के लिए दे दी।

यह भी पढ़ें: महिला को अकेला देख घर में घुस आया युवक, फिर लकड़ी छिलने वाले औजार से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला


सोने की चेन व अंगूठी लेकर हो गए फरार
सोने की चेन व अंगूठी लेने के बाद दोनों युवक सफाई करने का नाटक करने लगे। इसी बीच मौका पाकर दोनों बाइक स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। यह सब महिला देखती रह गई और उसे कुछ समझ में नहीं आया।

युवकों के जाने के बाद पीडि़त महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।