
Health Minister TS Singhdeo
अंबिकापुर. Good News: राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना काल में लगातार 6 माह सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के पदों में भर्ती के दौरान 10 बोनस अंक का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। लगातार इस दौरान कार्य करने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कर्मी (Temporary Health Workers) विभाग में हो रहे भर्ती में सीधे लेने की मांग तथा बोनस अंक (Bonus number) की मांग कर रहे थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी उन्होंने मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा था कि विभाग में सीधी नियुक्ति (Direct recruitment) तो नहीं लेकिन भर्ती के दौरान आपको कोरोना के दौरान कार्य का लाभ दिया जाएगा।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo) के आश्वासन एवं पहल पर आखिरकार विभाग ने बोनस अंक के प्रावधान हेतु पत्र जारी किया है जिसका लाभ कोरोना दौरान 6 माह तक कार्य करने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा। इसके लिए बोनस अंक का प्रावधान रहेगा।
अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर विचार करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान राज्य के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त एवं छह माह तक लगातार सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के पदों पर चयन के दौरान दस बोनस अंकों का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे इन अस्थायी स्वास्थ्य कर्मियों में हर्ष व्याप्त है।
कोरोना काल में डटे थे ड्यूटी पर
कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों (Health workers) ने कोरोना संक्रमित मरीजों की डटकर सेवा की थी। इस दौरान रेग्यूलर कर्मियों के साथ अस्थायी कर्मचारियों (Temorary Health workers) ने भी योगदान दिया था। कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद अस्थायी कर्मचारियों के समक्ष नौकरी की चिंता सताने लगी।
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर विभाग में सीधी भर्ती देने की मांग की थी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सीधी भर्ती (Direct Recruitment) की जगह कुछ लाभ देने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत 10 अंक बोनस (10 number bonus) देने का प्रावधान किया गया है।
Published on:
09 Dec 2021 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
