इस दौरान प्रदीप ने गुस्से में आकर दादी के सिर के पर र्इंट्ट से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गई। हो-हल्ला सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़कर वहां पहुंचे और वृद्धा को लहूलुहान देख उन्होंने दोनों भाइयों को फटकार लगाई। इसके बाद परिजन ने गंभीर स्थिति में वृद्धा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।