
Hailstorm in Mainpat
अंबिकापुर. Hailstorm: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले 2 दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार की शाम अविभाजित सरगुजा में तेज हवा व बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। मैनपाट क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से सडक़ पर बर्फ की चादर बिछ गई। यहां कार सवार कुछ युवा मस्ती करते दिखे। वहीं ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रबी फसल पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। कई जगह सब्जी की फसल बर्बाद हो गई।
सरगुजा में बीते सप्ताह में मौसम खराब रहने के बाद पुन: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी तक विस्तारित है। एक द्रोणिका, हवा की अनियमित गति मध्य-मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग से दक्षिण तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।
विक्षोभ की सक्रियता के कारण सरगुजा संभाग में भी गुरुवार की शाम जगह-जगह तेज आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं शुक्रवार की सुबह भी झमाझम बारिश हुई। बारिश होने के बाद सुबह 9 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकली।
इसके साथी ही दोपहर करीब 3.30 बजे से एक बार फिर आसमान में घने बादल छाए और 17.6 मिली मिटर बारिश हुई। बारिश के साथ-साथ मैनपाट सहित सरगुजा संभाग के कई इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई। मैनपाट, लखनपुर क्षेत्र में व्यापक रूप से ओलावृष्टि होने से सडक़ पर बर्फ की चादर बिछ गई।
लोगों ने की मस्ती
अविभाजित सरगुजा में कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की जानकारी है। अंबिकापुर शहर में भी छोटे आकार के ओले गिरे हैं। वहीं सबसे अधिक मात्रा में मैनपाट इलाको में ओलावृष्टि हुई है। इससे बर्फ की चादर सडक़ पर बिछ गई। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों ने ओलों के साथ खूब मस्ती की और वीडियो बनाए।
2 अपै्रल को पुन: एक नया विक्षोभ
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम खराब है। यह शनिवार तक खत्म होने की संभावना है। इसके साथ ही 2 अपै्रल को एक और नया विक्षोभ के सक्रिय होने की अनुमान है, जो ४ अपै्रल तक प्रभावी रहेगा।
अधिकतम तापमान में गिरावट
पिछले दो दिनों से मौसम खराब रहने से अधिकतम तामान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शुक्रवार को 29.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
किसानों की बढ़ी चिंता
बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि होने से रबी की फसल के साथ-साथ सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के कारण खेत में लगे गेहूं की फसल बर्बाद हो गए हैं। वहीं खेत में लगी सब्जी को भी नुकसान पहुुंचाया है। इसके साथ ही दलहन, तेलहन की फसल भी पककर तैयार हैं।
Published on:
31 Mar 2023 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
