अंबिकापुर. Hemp smuggling: संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने मणिपुर थाना क्षेत्र के सांड़बार बैरियर स्थित स्मृति वन के पास से 40 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लग्जरी कार में गांजा लेकर जशपुर जिले के फरसाबहार से सप्लाई करने आया था। उडनदस्ता टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।