6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति बोला- कोई बात नहीं मानती थी इसलिए सिर कर दिया धड़ से अलग, साड़ी में लाश की गठरी बनाकर दफनाया

ग्राम परमेश्वरपुर में महिला की जघन्य हत्या करने वाला आरोपी पति को पुलिस ने घुई झरिया जंगल से किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Mar 2018, 8:32 PM IST

Murder accused arrested

Murder accused arrested

पोड़ी मोड़. चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम परमेश्वरपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर पत्नी का गला रेंतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को घुई झरिया जंगल से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। मृतिका आरोपी की बात नहीं मानती दी थी इसलिए उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है।


गौरतलब है कि चंदौरा थाना अंतर्गत ग्राम परमेश्वरपुर निवासी 56 वर्षीय राम सिंह गोंड़ और उसकी पत्नी एतवारो बाई उर्फ पकनिहिन के मध्य किसी बात को लेकर 23 मार्च गुरूवार की दोपहर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान राम सिंह ने आवेश में आकर धारदार हथियार से एतवारो बाई के गर्दन पर वार कर दिया था, इससे उसका गर्दन धड़ से अलग हो गया था।

घटना के बाद आरोपी उसके शव को घर के पास ही बने गड्ढे में छिपाकर फरार हो गया था। मामले में पुलिस धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच 25 मर्च को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदौरा पुलिस ने आरोपी को घुई झरिया जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयोग लाई गई टांगी व खून से सने कपड़े को भी बरामद किया। कार्रवाई में एसडीओपी आरके शुक्ला, चंदौरा थाना प्रभारी सीपी तिवारी, एएसआई सोहन सिंह, प्रधानआरक्षक अरूण दुबे, रविशंकर चौबे, आरक्षक इंद्रजीत सिंह, विकास सोनी, परमेश्वर, राकेश, प्रमित, सुरेंद्र, शेखर, विनोद, रवि, प्रवीण तिर्की व तनुजा शामिल रहे।


खाना बनाते समय हुआ था विवाद
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतिका उसकी बात नहीं मानती थी। घटना दिवस को भी खाना बनाते समय विवाद होने के बाद आवेश में आकर उसने टांगी से मृतिका को मौत के घाट उतार दिया था। फिर मृतिका की घर में रखी साडिय़ों को लाकर धड़ व गर्दन को उसमें लपेटा और बाड़ी में बने पुराने गड्ढे में छिपाकर फरार हो गया था। फरार होने से पहले घटना के बारे में उसने भाभी व भतीजे को जानकारी दी थी।