
Dowry
अंबिकापुर. एक महिला ने अपने पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया है कि 5 दिन पूर्व खाना बनाने के दौरान पति बाहर से आए और दहेज की मांग को लेकर गुस्से में कड़ाही में गर्म तेल में मेरा हाथ डाल दिया।
इससे बायां हाथ झुलस गया है। वहीं मंगलवार की सुबह पति, सास-ससुर पर मुंह दबाकर मारपीट की गई। पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
शहर के भगवानपुर निवासी प्रिया दास की शादी राजेश दास की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। दोनों की 3 वर्ष की बेटी भी है। प्रिया ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पति राजेश के अलावा सास छाया दास व ससुर खगेन्द्र दास द्वारा आए दिन मायके से दहेज नहीं लाने पर मारपीट व प्रताडि़त किया जाता है।
प्रिया ने पुलिस को बताया कि 9 मई की शाम को वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान उसका पति घर आया और दहेज की मांग को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद पति ने कड़ाही में गर्म तेल में हाथ डाल दिया। इससे उसका बायां हाथ झुलस गया।
4 दिन बाद की मारपीट
प्रिया ने बताया कि 14 मई की सुबह वह घर में बैठी थी। इसी बीचन पति, सास व ससुर आए और मुंह दबाहर उसके साथ मारपीट की। महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ धारा 498ए, 324, 294, 506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
Published on:
15 May 2019 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
