30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2024: अंबिकापुर में मंत्री नेताम, बलरामपुर में लक्ष्मी राजवाड़े व सूरजपुर में भैयालाल राजवाड़े करेंगे ध्वजारोहण

Independence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर धूमधाम से होगा आयोजन, शहीदों के परिजनों का भी किया जाएगा सम्मान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Aug 2024, 8:37 PM IST

Independence Day 2024

अंबिकापुर. Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस समारोह (Independence Day 2024) 15 अगस्त गुरुवार को गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार अंबिकापुर, बलरामपुर व सूरजपुर जिले में ध्वजारोहण के लिए मंत्री व विधायकों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। अंबिकापुर में मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में होगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम होंगे।

इसी प्रकार बलरामपुर में मुख्य समारोह (Independence Day 2024) का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड में किया जएगा। यहां मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगीं। जबकि सूरजपुर में स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है। यहां मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंबिकापुर में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद ध्वज की सलामी, राष्ट्रगान, परेड कमांडर द्वारा परेड रिपोर्टिंग के बाद परेड निरीक्षण किया जाएगा।

इसके बाद 9 बजकर 15 मिनट पर हर्ष फायर के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन एवं मार्च पास्ट-परेड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Kolkata doctor rape-murder case: Video: कोलकाता में डॉक्टर से रेप-हत्या का मामला: मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, किया प्रदर्शन

शहीदों के परिजन होंगे सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नेताम द्वारा रंगीन गुब्बारा उड़ाया जाएगा। इसके बाद शहीदों के परिजन का सम्मान एवं फोटो सेशन का कार्यक्रम होगा।

वहीं 10 बजकर 22 मिनट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10 बजकर 50 मिनट पर अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के पश्चात आभार प्रदर्शन किया जाएगा।