कार्यक्रम में योगाचार्य अजय तिवारी एवं कमलेश सोनी द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। योग (International Yoga Day 2025) सत्र में शिथिलीकरण अभ्यास, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ठासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, एवं शवासन का अभ्यास कराया गया।