सूत्रों के अनुसार बसंत बुनकर और मुक्ता सिंह चौहान ने सूरजपुर नगरपालिका में पदस्थापना के दौरान नगर की सार्वजनिक संपत्ति का गलत इस्तेमाल करते हुए हाईटेक बस स्टैंड (Bus stand scam case) परिसर में दुकानों का निर्माण व भुगतान में अनियमितता बरती थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को उनके पद से निलंबित कर दिया है।