इसमें बताया गया था कि तात्कालीन एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर व अन्य द्वारा भू-अर्जन की राशि 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 524 रुपए (CG Big scam) को व्यक्तिगत खातों में गैर नियमावली व अनियमित तरीके से जमा कर गबन कर लिया गया है। रिपोर्ट पर रामानुजगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था।