मोबाइल में वाट्सएप के माध्यम से सट्टा-पट्टी खेलने हेतु लिंक भेजने का काम मुख्य आरोपियों द्वारा किया जाता था। आरोपी विकास सोनी केवल हार-जीत की रकम शहर में घूम-घूमकर इकट्ठा करता था, जबकि मुख्य आरोपियों द्वारा उसे वाट्सएप चैट से पैसा लेने एवं देने की सूचना दी जाती थी। मुख्य आरोपियों द्वारा एजेंट विकास सोनी को स्काई इन प्ले का लिंक भेजकर सट्टा-पट्टी खिलाने का कार्य कराया जाता था, जिसे पुलिस टीम द्वारा जब्त किया गया है।