5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन पद्मश्री कैलाश खेर और अनुज शर्मा देंगे प्रस्तुति, गृहमंत्री होंगे शामिल

Kailash Kher: तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव (Mainpat festival) का 14 फरवरी को होगा समापन, कई स्थानीय कलाकार (Artists) भी देंगे अपनी प्रस्तुतियां

less than 1 minute read
Google source verification
मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन पद्मश्री कैलाश खेर और अनुज शर्मा देंगे प्रस्तुति, गृहमंत्री होंगे शामिल

Kailash Kher and Anuj Sharma

अंबिकापुर. मैनपाट के रोपाखार जलाशय के पास आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव (Mainpat festival) का रंगारंग समापन 14 फरवरी को होगा। सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री कैलाश खेर (Kailash Kher) और पद्मश्री अनुज शर्मा (Anuj Sharma) की प्रस्तुति होगी।

वहीं भोजपुरी सुपर स्टार काजल राघवानी, लाईड एण्ड साउंड की प्रस्तुति, शिव झांकी, शौल सेकर्स डांस ग्रुप कोलकाता तथा घनश्याम महानंद गायक द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक झूमेंगे।


प्रदेश के गृह, जेल तथा पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू 14 फरवरी को दोपहर 2.45 बजे हेलीकाप्टर से मैनपाट पहुचेंगे। गृहमंत्री मैनपाट महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है कि मैनपाट महोत्सव (Mainpat festival) में पहले ही दिन दर्शकों पर लाठियां भांजने के कारण शासन-प्रशासन व पुलिस की खूब किरकिरी हुई है।


ये भी देंगे अपनी प्रस्तुति
समापन अवसर पर दोपहर 1 से 3 बजे तक प्रियांशु मिश्रा बतौली, अंतरा मिश्रा व अनन्या मिश्रा सीतापुर, अंशिका सिन्हा अम्बिकापुर, दीपिका भगत, प्रियांशु मिश्रा बतौली एवं ओम अग्रहरि बैकुंठपुर, बबिता विश्वास अम्बिकापुर द्वारा गायन, कृष्णा यादव मैनपाट द्वारा भोजपुरी गीत, दीपक एवं साथी बैंड सीतापुर द्वारा गीत,

ऋचा शर्मा द्वारा कत्थक, महादेव खम्हारी की प्रस्तुति, मनप्रीत सिंह एवं साथियों का कार्यक्रम, अपरान्ह 3 बजे से संध्या 5 बजे तक दिग्विजय सिंह तोमर एवं कवि द्वारा कविता पाठ, सताक्षी वर्मा की प्रस्तुति, नासीर एवं निन्दर की सुफियाना ग्रुप तथा ओजस्वी साहू द्वारा गीत प्रस्तुत किया जाएगा।