अधिकतम 3 लाख तक का निवेश
एलआईसी आधार शिला योजना के तहत न्यूनतम 75 हजार और अधिकतम 3 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 20 वर्ष है। अधिकतम परिपक्वता की आयु 70 वर्ष है। वहीं, इस प्लान का प्रीमियम भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक आधार पर किया जाता है।