28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी रेणुका हैं करोड़पति, जानिए कितना कैश और कितने की है अचल संपत्ति

भाजपा ने पूर्व महिला बाल विकास मंत्री रेणुका सिंह को सरगुजा लोकसभा सीट से बनाया है सांसद प्रत्याशी

less than 1 minute read
Google source verification
Renuka Singh

Renuka Singh

अंबिकापुर. भाजपा प्रत्याशी पूर्व महिला बाल विकास मंत्री रेणुका सिंह ने शनिवार को नामाकंन फार्म का पहला सेट जमा कर दिया है। इसमें आय-व्यय का जो शपथ पत्र पेश किया गया है, उसके अनुसार रेणुका सिंह के पास 2 करोड़ रुपए से अधिक की चल व अचल संपति है।

जबकि उनके ऊपर 23 लाख से अधिक के ऋण की देनदारी शेष है। पति के नाम से पैतृक संपत्ति जिसका बाजार मूल्य लाखों रुपए हैं।


सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने नामांकन पत्र का पहला सेट शनिवार को जमा कर दिया है। पहले सेट के साथ रेणुका सिंह द्वारा जो शपथ पत्र पेश किया गया है, उसके अनुसार रेणुका सिंह के अलग-अलग बैंक खाते में 46 लाख 4 हजार 275 रुपए जमा है।

इसके साथ ही 76 लाख 48 हजार 500 रुपए का अचल संपत्ति है। जबकि रायपुर व बिलासपुर सहित रामानुजनगर में 46 लाख 60 हजार रुपए की अचल संपति है।

वहीं उनके पति के नाम 2.45 हेक्टेयर भूमि व कच्चा मकान जिसकी लागत 47 लाख 32 हजार रुपए है। इसके अलावा स्कार्पियो वाहन भी रेणुका सिंह के नाम है जिसकी कीमत 12 लाख 65 हजार रुपए है।