18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू पहुंचे अंबिकापुर, कलक्टर-एसपी व अन्य ऑफिसरों से कही ये बातें

23 अप्रैल को होनी है वोटिंग, वोटिंग की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक, दो दिन के भीतर वोटर स्लिप वितरित करने भी कहा

3 min read
Google source verification
Subrat Sahu

Chief election officer

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने शुक्रवार को कलक्टोरेट सभाकक्ष में सरगुजा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की लोकसभा निर्वाचन-2019 की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक करने के लिए सचेत रहें। साहू ने तीनों जिलों में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में विस्तार से पूछताछ करते हुए कुछ कमियों की ओर इंगित करते हुए उन्हें समय पर दुरूस्त करने हेतु निर्देश दिये।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहू ने पोस्टल बैलेट एवं इलेक्ट्रानिक बैलेट के संबंध में जानकारी लेते हुए पुलिस कर्मियों तथा अन्य शासकीय कर्मियों द्वारा प्राप्त आवेदनों की संख्या, जारी किये गये पोस्टल बैलेट की संख्या तथा रद्द किये गये आवेदनों के बाद कुल जारी किये गये बैलेट पत्र की संख्या में एकरूपता लाने के निर्देश दिये।

इसी प्रकार उन्होंने वोटर स्लिप वितरण की जानकारी लेते हुए आगामी दो दिवस में पूरी वोटर स्लिप वितरित करने के निर्देश दिये। साहू ने कहा कि मतगणना के समय स्क्रूटनी हेतु आयोग द्वारा जारी 20 बिन्दुओं पर विशेष ध्यान रखते हुए सामान्य प्रेक्षक से समन्वय कर सुगमता पूर्वक निष्पादन करें।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने हेतु विकसित की गई सी-टॉप एप्पलीकेशन को सभी सेक्टर आधिकारियों के मोबाइल में डाउनलोड कराएं तथा इसके बारे में सभी जानकारियां सुनिश्चित कराएं। उन्होंने मतदान के दिन मतदान प्रक्रिया की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने कहा है।

उन्होंने सी-विजिल एप्प के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन शिकायतों के निराकरण में विलंब की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सी-विजिल एप्प के मॉनिटरिंग के लिए कर्तव्यस्थ कर्मचारियों को 24 घण्टे सचेत रहने के निर्देश जारी करें तथा प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करायें।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एस. भारतीदासन ने कहा कि मतदान के दिन एवं मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित किये जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का अधिप्रमाणन कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों का अधिप्रमाणन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विज्ञापनों के अधिप्रमाणन की तरह ही करें।

बैठक में सरगुजा संभागायुक्त एके टोप्पो, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक केसी अग्रवाल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी समीर बिश्नोई, सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक गिरजाशंकर जायसवाल, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा एवं यूएस अग्रवाल, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


आदर्श मतदान केंद्रों में होगी बेहतर सुविधा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने आदर्श मतदान केन्द्रों की अवधारणा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इन मतदान केन्द्रों में अन्य मतदान केन्द्रों की अपेक्षा सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए।

उन्होंने आदर्श मतदान केन्द्रों को आकर्षक रंगाई पुताई कराने के साथ ही शेड, कुर्सी, शीतल पेयजल एवं कूलर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आदर्श मतदान केन्द्रों ंमेें मतदाताओं को कतारबद्ध न होना पड़े इसके लिए टोकन पद्धति भी अपनाएं, ताकि मतदाता टोकन के अनुसार मतदान करने मतदान केन्द्र के अंदर प्रवेश करे।


मतदान के दिन कंट्रोल रूम में रहेंगे कलक्टर-एसपी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन कण्ट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय रखें तथा इसमें नियुक्त अधिकारी कर्मचारी मतदान से संबंधित सभी जानकारियां संग्रहित करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कण्ट्रोल रूम में रहें तथा वहीं पूरी मतदान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करें।

साहू ने कहा कि मतदान के दिन मॉकपोल की जानकारी समय पर दें, इसी प्रकार शाम 5.30 बजे तक मतदान की अंतिम जानकारी आवश्यक रूप से प्रेषित करें।


आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात करें
सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक अजय यादव ने कहा कि मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व के समयावधि के दौरान मीडिया रैली तथा सभाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार पूर्णत: बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में आवश्यतानुसार पुलिस बल तैनात करें।

कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर ने सरगुजा जिले में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही कलक्टर दीपक सोनी एवं कलक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज संजीव कुमार झा ने जिले में लोकसभा निर्वाचन की तैयारी की जानकारी दी।


स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाएं
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने सरगुजा प्रवास के दौरान शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में विधानसभा क्षेत्रवार स्ट्रांग रुम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा, अम्बिकापुर एवं सीतापुर हेतु इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बेरिकेटिंग एवं उचित स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार के पास मतगणना की जानकारी हेतु एलइडी डिस्पले लगाने के निर्देश दिये।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग