सीतापुर के नवापारा निवासी राधेश्याम गुप्ता रिटायर्ड डिप्टी रेंजर हैं। उनका बेटा अजय गुप्ता किराना व्यवसायी है। बुधवार की रात राधेश्याम गुप्ता, उनकी पत्नी, उनके दोनों बेटे, बहू व पोते अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 1.30 बजे छत का गेट तोडक़र कट्टे व तलवार से लैस 3 नकाबपोश (Loot in businessman house) घर में घुसे।