भरतपुर एसडीएम प्रवीण भगत का कहना है कि रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत भरतपुर से मामले को लेकर बात हुई है। उसने जानकारी दी कि पोलिंग बूथ में एजेंटों को गलत गणना पत्रक (Panchayat Election Results 2025) दिया गया था। जिसके नाम से सर्टिफिकेट जारी हुआ है, वही सरपंच निर्वाचित हुए हंै। जयकरण सिंह को 130 वोट और जगत बहादुर सिंह को 93 वोट मिले हैं।