भीषण सडक़ हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों में विवान पिता संजय (4), दीपिका पिता चक्रधारी (10), दुलारी पति राजकुमार (35), रूपनी पति चक्रधारी (32) व भगीता पति संजय (26) शामिल हैं। इन सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। वहीं बोलेरो में सवार 2 अन्य लोगों को मामूली चोट आई है।