अंबिकापुर. Mouth Cancer: मुख कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसका कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। सरगुजा जिले के लोग तंबाखू, गुड़ाखु, गुटका का सेवन करते हैं। इसके कारण लोग मुख कैंसर से पीडि़त हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के डॉक्टरों ने 3 मुख कैंसर से पीडि़त मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है। सफल ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद अब इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Medical College Hospital) में कीमोथेरेपी (Chemotherapy) की सुविधा न होने के कारण इन्हें रायपुर जाना पड़ेगा। यदि मुख कैंसर पीडि़तों द्वारा इसका ऑपरेशन निजी क्लिनिक में कराया जाता तो उन्हें करीब 3 लाख रुपए भुगतान करना पड़ता। फ्री में ऑपरेशन होने से उन्हें आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना पड़ा।