अंबिकापुर. कैंसर (Cancer) की बीमारी पिछले कुछ समय से भारत सहित पूरी दुनिया में बढ़ी है। इसका कारण जागरुकता की कमी भी है। जब तक लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, कैंसर अंतिम स्टेज (Last stage) तक पहुंच जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो कोशिकाओं के अत्यधिक विकास का कारण होती है और शरीर के विभिन्न हिस्सों में फैलने की क्षमता रखती है।