इसके बाद बदमाशों ने उसकी मां तिलासो की भी पिटाई की और 4 से 5 बकरियां लूट कर फरार हो गए थे। दूसरे दिन सुबह तिलासो ने मामले की जानकारी गांव वालों व अपने नाती भानू नागवंशी को दी। नाती ने मामले की रिपोर्ट पुलिस चौकी केरजू में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों (Murder case) के खिलाफ धारा 103 (1), 309, 332, 115 (2), 3 (5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।