
Murder accused arrested
अंबिकापुर/मैनपाट. झाडफ़ंूक करने वाले वृद्ध पर जादू-टोना करने की आशंका जताते हुए उसे पड़ोसी के घर बुलाकर गैती से ताबड़तोड हमला कर 4 लोगों ने हत्या कर दी। कमलेश्वरपुर पुलिस ने मामले में मृतक के पुत्र की शिकायत पर हत्या का जुर्म दर्ज करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया है। जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में नर्मदापुर के बिहीपारा निवासी 40 वर्षीय बिहारी राम पिता वाल्मिकी मांझी ने 22 मार्च को थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही 25 वर्षीय श्रीकुमार मांझी पिता करलू व महेश मांझी उसके पिता को झाडफ़ंूक करने के नाम पर बुलाकर ले गए थे।
इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे हैं, उसकी शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 62 वर्षीय वाल्मिकी मांझी गांव का बैगा था एवं झाडफ़ू़क करता था।
श्रीकुमार मांझी पिता करलू को उसपर बहुत दिनों से आशंका थी कि उसके जादू-टोना करने की वजह से वह और उसकी पत्नी हमेशा बीमार रहते हैं। झाडफ़ू़क का काम करने के नाम पर 2२ मार्च को पड़ोसी महेश मांझी के घर बुलाकर लाया। जहां उसने वाल्मिकी पर गैंती से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी अपने चाचा नानसाय, पिता रंगा व दो चचेरे भाई रामप्रसाद व महेश मांझी के साथ मिलकर शव को रात में ही घर से दूर 2 किमी पतरापारा ले जाकर ठिकाने लगा दिया।
पुलिस ने मामले में धारा 302, 201 व 34 के तहत चारों आरोपियों के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी अरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में टीआई युगल किशोर नाग, सहदेव राम वर्मन, प्रधान आरक्षक सुजीत पाल, आरक्षक पंकज, रामजीलाल, देवदत्त सिंह, हीरन धुर्वे, मनोज व अनिल राजवाड़े शामिल थे।
Published on:
25 Mar 2019 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
