14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर-बिलासपुर की तर्ज पर यहां भी लहराएगा विशाल राष्ट्रध्वज, इन 3 जगहों में से एक के नाम पर लगेगी मुहर

National flag: स्वास्थ्य मंत्री टीएस व उनके भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर से इस संबंध में की चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर-बिलासपुर की तर्ज पर यहां भी लहराएगा विशाल राष्ट्रध्वज, इन 3 जगहों में से एक के नाम पर लगेगी मुहर

National flag

अंबिकापुर. रायपुर व बिलासपुर की तर्ज पर जल्द ही अंबिकापुर शहर में भी विशाल राष्ट्रध्वज (National flag) लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व राजकुमार आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्ताव रखा है। कलक्टर ने इस संबंध में जल्द ही स्थल चयन कर प्रक्रिया पूर्ण करने की बात कही है।


रायपुर के तेलीबांधा में 82 मीटर ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया है। यह प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा है। रायपुर नगर निगम में कमिश्नर रहने के दौरान सरगुजा के वर्तमान कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने वर्ष 2016 में इसे लगवाया था।

इसी तर्ज पर अंबिकापुर में भी राष्ट्रीय ध्वज लगाने के प्रस्ताव पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बुधवार को कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर से चर्चा की। डॉ. सारांश मित्तर ने इस संबंध में स्थल चयन कर जल्द से जल्द राष्टध्वज लगाए जाने की बात कही।


तीन स्थलों पर हुआ विचार-विमर्श
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कलक्टर से चर्चा करते हुए राष्ट्रध्वज लगाने के लिए शहर के 2 स्थल का नाम प्रस्तावित किया।

इसमें कलक्टोरेट परिसर व गांधी स्टेडियम के सामने राष्टध्वज लगाए जाने का सुझाव दिया गया। कलक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने इन दोनों स्थानों के साथ ही मैरिन ड्राइव का भी नाम सुझाया है। जल्द ही तीनों स्थल में से किसी एक जगह पर राष्ट्रध्वज लगाने का निर्णय ले लिया जाएगा।


50 मीटर ऊंचाई पर लगेगा राष्ट्रध्वज
आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बताया कि शहर के भवनों की ऊंचाई ज्यादा नहीं है। इसकी वजह से राष्ट्रध्वज 30 से 50 मीटर ऊंचाई पर लगाने का निर्णय लिया जाएगा। इससे कोई परेशानी नहीं होगी।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग