
Newly marriade girl
अंबिकापुर. 4 महीने पूर्व एक युवती शादी कर अपने ससुराल आई थी। 10 दिन पूर्व दादा की मौत के बाद वह पति के साथ मायके गई थी। यहां उसने मां से कहा था कि उसका पति उसे मारता-पीटता है तथा रुपए नहीं लाने पर दूसरी शादी की धमकी देता है। इसके बाद वह घर लौट आई।
ब्रम्हभोज कार्यक्रम में जब वह नहीं पहुंची तो शाम को पिता ने कॉल किया। कॉल ननद ने रिसीव कर कहा कि भाभी की तबीयत खराब है। रात में ननद ने कॉल बैक कर कहा कि भाभी की तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई है उन्हें कहां भर्ती कराएं।
पिता ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जब पिता पहुंचा तो बेटी को मृत घोषित किया जा चुका था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
शहर से लगे ग्राम सुन्दरपुर निवासी शंभू यादव की 19 वर्षीय पुत्री अंचला यादव की शादी इसी वर्ष मई माह में लखनपुर थाना के पुहपुटरा निवासी सोमारू यादव के पुत्र रवि यादव से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक रहा। 19 अक्टूबर को अंचला के दादा का निधन हो गया था। सूचना पर अंचला अपने पति रवि के साथ मायके आई थी।
इस दौरान अंचला अपने मां जानकी यादव से बताई कि ससुराल वाले बहुत प्रताडि़त करते हैं। पति द्वारा मारपीट की जाती है। पति कहते हैं कि तुम मां-बाप से रुपए मांग कर लाओ नहीं तो मैं दूसरी शादी कर लूंगा। दादा के अंतिम संस्कार करने के बाद अंचला अपने पति के साथ ससुराल आ गई। वह ब्रम्हभोज कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को अपने मायके आने वाली थी।
देर शाम तक जब वह नहीं आई तो अंचला के पिता ने मोबाइल पर फोन लगाया। मोबाइल अंचला की बड़ी ननद चंद्रवती ने रिसीव किया। उसने बताया कि भाभी की तबियत खराब है इस कारण वह नहीं गई है। रात 9.30 बजे ननद ने कॉल बैक कर बताया कि भाभी की ज्यादा तबियत खराब हो गई है। उसे कहां भर्ती कराएं।
इस पर अंचला के पिता ने बताया कि उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाने कहा। जब अंचला के पिता अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। अंचला की मां ने देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
मायके वालों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
विवाहिता की मां जानकी यादव ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी में बयान दर्ज कराया है कि मेरी बेटी को पति व ससुराल वाले अक्सर प्रताडि़त करते थे। पति द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी।
19 अक्टूबर को वह मुझसे मिली थी। उसका स्वास्थ्य ठीक था। ससुराल वालों ने उसे जहर देकर मार दिया है। मृतिका की मां ने बताया कि जैसे ही उसकी मौत हुई ससुराल वाले छोड़कर अस्पताल से भाग गए।
पति ने दिया यह बयान
नव विवाहिता का पति रवि यादव ने अस्पताल चौकी में बयान दर्ज कराया है कि अंचला ने बुधवार की शाम को खाना बनाकर सभी को खिलाया। वह किचन में कुछ कर रही थी। इसी दौरान अचानक बेहोश हो गई।
उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आस-पास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
25 Oct 2018 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
