7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Child Birth in Bus: कोरबा से पटना जा रही बस में सवार था नवविवाहित जोड़ा, रास्ते में होने लगी प्रसव पीड़ा, महिला यात्रियों ने बस रुकवाकर कराया सुरक्षित प्रसव, बाद में बलरामपुर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
2 min read
Google source verification
Child birth in bus video

Child birth in bus, बस में बच्चे का हुआ जन्म, बधाई स्वरूप पैसे देते यात्री (Photo source- Patrika)

अंबिकापुर। कोरबा से बिहार के पटना जा रही स्लीपर बस के यात्रियों में सोमवार की रात उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब बस में सवार एक नवविवाहिता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म (Child birth in sleeper bus) दिया। इस दौरान बस बलरामपुर जिले में पहुंच चुकी थी। बस में सवार महिला यात्रियों ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही नवविवाहिता का सुरक्षित डिलीवरी कराया। बच्चे की किलकारी सुनकर यात्री झूम उठे और उन्होंने जेब से पैसे निकालकर नवविवाहित जोड़े को थमाकर बधाई दी। बाद में बलरामपुर पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बस अन्य यात्रियों को लेकर पटना के लिए रवाना हो गई।

राजहंस बस (Child birth in Rajhans bus) 6 जुलाई को यात्रियों को लेकर कोरबा से बिहार के पटना जा रही थी। बस अंबिकापुर से प्रतापपुर होते हुए सेमरसोत के रास्ते पर पहुंची ही थी कि कोरबा से बस में सवार एक गर्भवती नवविवाहिता को प्रसव पीड़ा होने लगी। वह पति के साथ सफर कर रही थी। प्रसव पीड़ा होने की जानकारी नवविवाहिता के पति ने बस कंडक्टर के अलावा यात्रियों को भी दी।

इसके बाद महिला यात्री सक्रिय हो गईं। इसके बाद बस को भारी बारिश के बाद रास्ते में रुकवाया गया। वहीं बस में सवार महिला यात्री सुनती देवी ने अन्य महिलाओं की मदद से नवविवाहिता का सुरक्षित प्रसव (Save delivery of child) कराया। नवविवाहिता ने बेटे को जन्म दिया था।

Child birth news: बस में गूंज उठी किलकारी

डिलीवरी होते ही बच्चे की किलकारी बस में गूंजने लगी। यह देख यात्रियों में खुशी की लहर (Passengers happy after child birth) दौड़ गई। नवविवाहित जोड़ा भी काफी प्रसन्न हुआ। प्रसव कराने वाली महिला ने बच्चे को गोद में लेकर सभी यात्रियों को दिखाया। इस दौरान सभी ने मोबाइल पर उसका वीडियो-फोटो बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पैसे देकर यात्रियों ने दी बधाई

यात्रियों की खुशी (Child birth) का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस में सवार अधिकांश ने बच्चे के पिता को पैसे देकर बधाई देनी शुरु कर दी। हालांकि युवक मना करता रहा, लेकिन यात्रियों ने यह कहकर उसे पैसे थमाए कि यह खुशी का मौका है और हम सब इसके साक्षी हैं।

बलरामपुर अस्पताल में कराया भर्ती

प्रसव (Newly marriage delivery in bus) होने के आधे घंटे बाद ही बस बलरामपुर पहुंच चुकी थी। इसके बाद सभी ने मिलकर प्रसूता और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरु किया। जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अन्य यात्रियों को लेकर बस पटना के लिए रवाना हो गई।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग