5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्टर बोले- सुपोषण अभियान में कोई भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस

Nutrition campaign: कलक्टर ने गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojna) को किसी भी हालत में बंद न करने के दिए निर्देश, गोधन एप्प (Godhan App) में एंट्री करने की भी बात कही

2 min read
Google source verification
कलक्टर बोले- सुपोषण अभियान में कोई भी लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस

Collector in meeting

अंबिकापुर. कलक्टर संजीव कुमार झा ने कलक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा (Time and limit) की बैठक में विभागीय योजनाओं तथा अन्य शासकीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आगामी 15 मार्च से तीन चरणों मे राजस्व पखवाड़े का आयोजन तहसीलों में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुपोषण अभियान (Nutrition campaign) में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने लापरवाही पर सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस जारी किया।


पहला पखवाड़ा 15 से 31 मार्च तक, दूसरा 12 अप्रैल से 27 अप्रैल तथा तीसरा पखवाड़ा 17 मई से 31 मई तक चलेगा। पखवाड़ा में फौती, नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, खाता दुरुस्तीकरण, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, ऑनलाईन रेकॉर्ड दुरुस्तीकरण, नजूल पट्टो का नवीनीकरण आदि प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चो को अंडा खिलाने में मॉनिटरिंग ठीक से नही होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक जिला कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने कहा कि सुपोषण अभियान (Nutrition campaign) राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी एसडीएम को अनुभाग स्तरीय बैठक में सुपोषण अभियान की समीक्षा करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, अपर कलक्टर एएल धु्रव, संतन देवी जांगड़े, सभी एसडीएम,तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


किसी भी गोठान में बंद न करें गोबर खरीदी
कलक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी गोठान में गोबर खरीदी बंद न करें। जिन गोठानो ंमें गोबर खरीदी नही हो रही है उसे तत्काल शुरू करें तथा गोबर खरीदी की जानकारी गोधन एप्प में एंट्री करें।

उन्होंने समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं गोठान समिति प्रबंधकों को पुन: प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत चिन्हांकित आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, छात्रावासों तथा उपस्वास्थ्य केंद्रों में लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग तथा 15 वें वित्त की राशि से पंचायतों के माध्यम रनिंग वाटर 31 मार्च तक शुरू कराने के निर्देश दिए।