
BJP workers
अंबिकापुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्य़क्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह तथा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में हुई। पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लडऩे का आह्वान किया गया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि एक चुनाव सम्पन्न हुआ है और दुसरे की तैयारी शुरू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिले बेहतर परिणाम के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी पूरी ताकत से हमें भिडऩा है।
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के दो-दो कैबिनेट मंत्रियों का क्षेत्र होने के बावजूद हमारे प्रत्याशियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। पंचायत चुनाव में भी हम ग्रामीण विकास तथा किसानों के मुद्दे को लेकर प्रभावी तरीके से जनता के बीच जायेंगे तथा पूरे दमखम से चुनाव लड़ेंगे।
पंचायत चुनाव (Panchayat elections) में हमें कांग्रेस सरकार से परेशान आम जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। इस अवसर पर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में नव निर्वाचित भाजपा पार्षदों का उपस्थित अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया।
बैठक के दौरान लुण्ड्रा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप प्रेेमी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विनोद हर्ष व आभार प्रदर्शन संतोष दास ने किया।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, ललन प्रताप सिंह, फूलेश्वरी सिंह पैकरा, किरण मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, आलोक दुबे, लेखराज अग्रवाल, अभिमन्यू गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, संतोष दास, डीके पुरिया, निश्चल सिंह, मनोज गुप्ता, मंजूषा भगत, जन्मेजय मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी,
नीरू मिस्त्री, दिनेश साहू, वैभव सिंह, महेन्द्र सिंह, रामपुकार यादव, पन्नालाल राजवाड़े, रजनीश पाण्डेय, रज्जूराम, चंद्रिका यादव, सुमित पाठक, दुर्गा शंकर दास, प्रेमानंद तिग्गा, अनिता भारती, अवधेश सोनकर, मनीष सिंह, हरमिंदर टिन्नी, सिकंदर जायसवाल, सुनीता सोनी, विशाल गोस्वामी,
परमवीर सिंह बाबरा, विकास वर्मा, रमेश जायसवाल, मधुसूदन शुक्ला, रोचक गुप्ता, विश्वविजय सिंह तोमर, भारती सोनवानी सहित बड़ी संख्या में अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक वार प्रभारी घोषित
बैठक के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु ब्लॉक वार प्रभारियों की घोषणा भी की गई। अंबिकापुर ब्लॉक हेतु भारत सिंह सिसोदिया, फूलेश्वरी सिंह पैकरा, लखनपुर ब्लॉक हेेतु विजयनाथ सिंह, लेखराज अग्रवाल, उदयपुर ब्लॉक हेतु अम्बिकेश केशरी, दिनेश गुप्ता, लुण्ड्रा ब्लॉक हेतु अभिमन्यू गुप्ता,
राजाराम भगत, बतौली ब्लॉक हेतु प्रशांत त्रिपाठी, डीके पुरिया, मैनपाट ब्लॉक हेतु अनिल अग्रवाल, प्रभात खलखो तथा सीतापुर ब्लॉक हेतु रामलखन सिंह पैकरा व विद्यानंद मिश्रा प्रभारी बनाये गये।
भाजपा सरगुजा की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- BJP Surguja
Published on:
26 Dec 2019 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
