1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यालय के पास सूने मकान में रात को 4 युवकों के साथ थी 14 वर्षीय लड़की, कर रहे थे ये घिनौना काम, पुलिस पहुंची तो…

पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंपा, युवकों को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

less than 1 minute read
Google source verification
Girl

girl

अंबिकापुर. शहर के चार युवक सोमवार की रात एक किशोरी के साथ सत्तीपारा स्थित भाजपा कार्यालय के बगल में स्थित एक सूने मकान में नशा कर रहे थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची।

पुलिस को देख सभी वहां से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर चार युवक व किशोरी को पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया, जबकि युवकों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।


शहर के सतीपारा निवासी 18 वर्षीय सौरभ बंसल पिता शंकर बंसल, दर्रीपारा निवासी १९ वर्षीय अश्विनी चावला पिता अभय चावला, मिशन चौक निवासी 18 वर्षीय हैप्पी श्रीवास्तव पिता राजकुमार श्रीवास्तव व केदारपुर निवासी 19 वर्षीय जीत बाबरा पिता मानसिंह बाबरा सोमवार की देर रात सतीपारा स्थित भाजपा कार्यालय के पास स्थित एक सूने मकान में एक किशोरी के साथ नशा कर रहे थे।

इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर सभी वहां से भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है जबकि चारों युवकों के खिलाफ १५१ के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दी है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग