
Post office scheme
Ambikapur. Post office scheme: आप और आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित रहे, रुपयों के लिए किसी के सामने मोहताज न होना पड़े। इसलिए आपके द्वारा बचाए गए रुपए आप किसी अच्छी जगह इन्वेस्ट करते हैं। निवेश की गई रकम पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिले, यही हर कोई सोचता है। इसके लिए वह बैंक, पोस्ट ऑफिस या एलआईसी की ओर रुख करता है। हम आज आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपके द्वारा जमा की गई रकम 124 महीने में डबल (Money double) हो जाएगी। इस स्कीम का नाम है किसान विकास पत्र (Kisan vikas patra)। इस स्कीम का उपयोग लोग रुपए डबल करने के लिए भी करते हैं। इस कारण यह स्कीम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चली है।
हम आपको यह बताते चलें कि किसान विकास पत्र में जमा की गई रकम व रिटर्न मिले रुपए इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत नहीं आती है। ऐसे में रिटर्न हुए रुपयों पर टैक्स देना पड़ेगा। किसान विकास पत्र का अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है।
अकाउंट 10 साल से कम उम्र के बच्चे का भी खुल सकता है बशर्ते उसकी ओर से कोई व्यस्क यह खाता खोले। 10 साल की उम्र होते ही यह खाता उसके नाम पर ट्रांसफर हो जाता है। वहीं 18 साल या उससे अधिक उम्र के 3 लोग ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
124 महीने में डबल हो जाएगा पैसा!
किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में 1000 रुपए से आप खाता खोल सकते हैं, अधिकतम जमा रकम की कोई लिमिट नहीं है। किसान विकास पत्र में निवेश पर 6.9 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलता है। ऐसे में आपके द्वारा जमा की गई रकम 124 महीने यानी 10 साल 4 महीने में डबल हो जाती है।
80सी के तहत नहीं मिलता छूट
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) स्कीम खरीदने के बाद यदि कोई इसे एक साल के भीतर ही वापस कर देता है तो उसे कोई ब्याज लाभ नहीं मिलेगा। यह स्कीम इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80सी के तहत भी नहीं आती। ऐसे में आपके द्वारा निवेश की गई राशि पर जो भी रिटर्न मिलेगा, उस पर आपको टैक्स देना होगा। इस स्कीम में टीडीएस की कटौती भी नहीं की जाती है।
50000 से अधिक की राशि पर देना पड़ेगा पैन कार्ड
यदि आप इस स्कीम में 50 हजार रुपए से अधिक जमा करते हैं तो पैन कार्ड (PAN card) की जानकारी भी देनी होगी। किसान विकास पत्र के माध्यम से आप लोन लेने के अलावा इसे बतौर गारंटी भी उपयोग कर सकते हैं। किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन करें।
इसके बाद निवेश की गई रकम किसी भी रूप में जमा कर दें। आवेदन के साथ आईडेंटिटी कार्ड की फोटो कॉपी जमा करे। इसके बाद आपको किसान विकास पत्र में इन्वेस्टमेंट का सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
Published on:
09 Aug 2022 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
