6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूमि प्रबंधन में सरगुजा देश के शीर्ष जिलों में शामिल, राष्ट्रपति के हाथों कलेक्टर को मिला अवार्ड, सीएम ने दी बधाई

Land management: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में कलेक्टर को किया गया सम्मानित, भूमि प्रबंधन में सरगुजा के अलावा छत्तीसगढ़ का बेमेतरा जिला भी रहा अव्वल

2 min read
Google source verification
Land management

President Draupadi Murmu gave award to Surguja collector

अंबिकापुर. Land management: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में सरगुजा को भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।


इस सम्मान समारोह में प्रदेश के दो जिलों सरगुजा के साथ बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। राज्य स्तर पर राजस्व विभाग सचिव नीलम नामदेव एक्का, महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक किरण कौशल, संचालक भू-अभिलेख रमेश शर्मा को सम्मान प्रदान किया गया।

विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों सरगुजा कलेक्टर कुन्दन कुमार ने यह भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम अवार्ड प्राप्त किया।

इनके साथ अधीक्षक, भूअभिलेख उषा नेताम तथा सब-रजिस्ट्रार सिद्धार्थ शंकर मिश्रा भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति द्वारा देश में 9 राज्य के 68 जिलों को भू-अभिलेखों के आधुनिकीकरण, ग्राम नक्शों के डिजिटलाइजेशन, अभिलेखागार के मार्डनाइजेशन और लैंड रिकॉड्र्स के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए ‘भूमि सम्मान प्लैटिनम अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Video: विधायक आदर्श ग्राम में एंबुलेंस के लिए भी सडक़ नहीं, जहरीले कीड़े के काटने से गंभीर गर्भवती महिला को 2 किमी ढोना पड़ा खाट पर


डीआईएलआरएमपी के अंतर्गत हुए हैं बेहतर काम
डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए है जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है। डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

इसी तरह भूमि प्रबंधन से जुड़े चार घटकों, लैंड रिकार्ड का डिजिटाइजेशन, पंजीयन कार्यालय से समन्वय, मॉडल रिकार्ड रूम की स्थापना में प्रदेश के सरगुजा जिले में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है। सरगुजा जिला भूमि प्रबंधन में देश के शीर्ष जिलों में शामिल है।