3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा सांसद नेताम ने सदन में अंबिकापुर-रेनुकूट, कोरबा रेल लाइन विस्तार की उठाई मांग, ये होगा फायदा

Railway News: रेल लाइन के विस्तार से सरगुजावासियों का छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखण्ड, महाराष्ट्र (Maharashtra) तक रेल लाइन द्वारा सीधी पहुंच हो जाएगी, अंबिकापुर से रेनुकूट चोपन होते हुए इलाहाबाद, बनारस व राजधानी दिल्ली (Delhi) तक मुख्य मार्ग से जुड़ाव के साथ ही बनारस होते हुए बिहार व पूर्वोतर भारत तक पहुंच हो सकेगी

2 min read
Google source verification
Railway News

MP of State Assembly Ramvichar Netam

अंबिकापुर. Railway News: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम (State MP Ramvichar Netam) ने अंबिकापुर से रेनुकूट, कोरबा रेल लाइन विस्तार योजना के महत्वपूर्ण विषय को सदन में प्रस्तुत किया। नेताम ने सदन को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh State) के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर को रेनुकूट व कोरबा रेल लाइन के माध्यम से जोड़ा जाना है। इस परियोजना हेतु 3 सर्वेक्षण पूर्ण हो चुके हैं। अंबिकापुर से रेनुकूट (Ambikapur to Renukoot) व कोरबा रेल मार्ग को जोडऩे की मांग लगातार सरगुजावासियों की रही है।


राज्यसभा सांसद नेताम ने बताया कि कोरबा से रेनुकूट-अंबिकापुर रेल लाइन विस्तार से छत्तीसगढ़ के साथ ही अन्य राज्यों के लिए भी वरदान साबित होगा। इस रेल लाइन के विस्तार से सरगुजावासियों का छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखण्ड, महाराष्ट्र तक रेल लाइन द्वारा सीधी पहुंच हो जाएगी।

अंबिकापुर से रेनुकूट चोपन होते हुए इलाहाबाद, बनारस व राजधानी दिल्ली तक मुख्य मार्ग से जुड़ाव के साथ ही बनारस होते हुए बिहार व पूर्वोतर भारत तक पहुंच हो सकेगी। वही दूसरी ओर कोरबा, बिलासपुर होते हुए ओडिशा, महाराष्ट्र तक सीधी पहुंच होगी।

नेताम (MP of State Assembly) ने सदन को बताया कि इस परियोजना के विस्तार से सरगुजा संभाग के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार के मुख्य केन्द्रों से जुडऩे में अत्यंत लाभकारी साबित होगा। इससे लोगों को एम्स, बीएचयू, अपोलो, पीजीआई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रो में तैयारी कर रहे उच्च शिक्षा के छात्रों को भी अत्यधिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में रहता है पत्थर खाने वाला इंसान, इसी दैवीय शक्ति से करता है लोगों के कष्ट दूर


प्रचूर मात्रा में कोयला और बाक्साइट
नेताम ने बताया कि सरगुजा संभाग में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक खनिज कोयला व बाक्साइट मौजूद है। औद्योगिक केंद्र व प्लांट में यहां से खनिज सडक़ मार्ग से भेजा जाता है किन्तु रेल विस्तार होने से कम खर्च व कम समय में परिवहन की सुविधा मिलेगी। साथ ही धार्मिक सांस्कृतिक व पर्यटन केन्द्रों का भी जुड़ाव होगा।


रेलवे विस्तार जल्द स्वीकृत करने की मांग
नेताम ने सदन के माध्यम से केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया कि सरगुजा संभागवासियों के विकास को ध्यान में रखते हुए इस रेलवे विस्तार योजना को जल्द से जल्द स्वीकृत कराया जाए। सरगुजा वासियों की ये मांगें यदि पूर्ण होती हैं तो यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग