12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मातम में बदली जिउतिया की खुशियां: पूजा सामग्री खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक और किशोरी को बोलेरो ने दी दर्दनाक मौत

Road accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर महर्षि स्कूल के पास बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दूसरी किशोरी की हालत गंभीर

2 min read
Google source verification
मातम में बदली जिउतिया की खुशियां: पूजा सामग्री खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक और किशोरी को बोलेरो ने दी दर्दनाक मौत

Accidental Bike

अंबिकापुर. संतान की दीघार्यु के लिए किए जाने वाला जिउतिया पर्व के दिन दो मांओं की गोद सूनी हो गईं। दरअसल शहर से लगे ग्राम सकालो स्थित महर्षि स्कूल के पास गुरुवार की शाम को बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक में सवार 2 किशोरियां व एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। (Road accident)

टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़े गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच पश्चात युवक व एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

जबकि दूसरी किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों अलग-अलग जगह से अपने रिश्तेदार के घर जिउतिया पर्व में शामिल होने शहर से लगे ग्राम सकालो आए थे।


जानकारी के अनुसार हीरा साय गांधीनगर थाना क्षेत्र के घंघरी नवानगर का निवासी है। उसने गुरुवार को बाइक से जिउतिया पर्व पर दो बेटियों 16 वर्षीय माया मरकाम व प्रतिमा को रिश्तेदार के घर सकालो पहुंचाया। फिर वापस अपने घर नवानगर आ गया।

इसी बीच जिउतिया पर्व में शामिल होने जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करवां निवासी 18 वर्षीय चंद्रिका सिंह पिता देवशरण भी सकालो पहुंचा था। शाम को जिउतिया का सामान लेने के लिए चंद्रिका बाइक से बाजार जा रहा था। बाइक पर उसके साथ माया व सकालो निवासी सरिता भी थीं।

तीनों सामान लेकर वापस आ रहे थे, इसी बीच सकालो महर्षि स्कूल के पास जैसे ही पहुंचे सामने से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर (Road accident) मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

तीनों को इलाज के लिए संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रिका सिंह व माया मरकाम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सरिता का इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


बाइक के उड़ गए परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक व बोलेरो की गति काफी तेज थी। बोलेरो के जोरदार टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के अगले पहिया का टायर फट गया और आगे का पूरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

बाइक का नंबर सीजी 12 एक्यू 7089 है। वहीं बोलेरो का नंबर सीजी 15 डीके 8192 है। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने दुर्घटनाकारी बोलेरो को जब्त कर लिया है। (Road accident)


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुर्घटना में युवक व किशोरी की मौत होने से जिउतिया पूर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के समय परिजन जिउतिया पूजा की तैयारी में लगे हुए थे।

इघर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। संतान की दीर्घायु के लिए किए जाने वाले जिउतिया पर्व पर दो मां की गोद सूनी हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।