अंबिकापुर। Road accident अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर मंगलवार को होटल बंधन इन के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने 3 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना (Road accident) में एक फेरी व्यवसायी बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने फेरीवाले को मृत घोषित कर दिया, जबकि 2 घायलों का इलाज जारी है।