4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खौफनाक! पत्नी की इस बात पर सनका पति, लात-मुक्के से जमकर पीटा फिर…तड़पकर हुई मौत

Ambikapur crime news: मामूली विवाद में गुस्से में आकर पति ने पत्नी की लात-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
crime_news_2.jpg

Chhattisgarh Crime News: मामूली विवाद में गुस्से में आकर पति ने पत्नी की लात-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

यह भी पढ़े: बेमेतरा में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने हत्याकांड के फरार आरोपी को दबोचा...बीच सड़क में रेता था गला

जानकारी के अनुसार अजेश बरवा ग्राम खलिबा थाना गांधीनगर का रहने वाला है। 7 फरवारी को पत्नी मनेश्वरी (32) से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में अजेश ने पत्नी की लात-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला अचेत हो गई और पति घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद पति वापस घर आया तो पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पति ने घटना की जानकारी मृतका के पिता को दी।

सूचना पर मृतका का पिता लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के करदौनी निवासी राजकुमार पहुंचा और मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मारपीट से मौत होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना गांधीनगर से प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक अमरेश सिंह, अनिल सिंह परिहार व अरविन्द उपाध्याय शामिल रहे।

यह भी पढ़े: युवा ब्लॉगिंग के क्षेत्र में बना सकते है अपना करियर, फूड ब्लॉगर अली ने बताया यह आसान टिप्स...कर सकते है फॉलो

Story Loader