25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ambikapur to Delhi Flight: 30 मार्च से अंबिकापुर-दिल्ली हवाई सेवा शुरू, किराया 6000 रुपए तक होने की संभावना, देखें शेड्यूल

Ambikapur to Delhi Air Service: अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा 30 मार्च से फिर शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को उड़ान संचालित करेगी।
2 min read
Google source verification
दिल्ली-प्रयागराज उड़ानें 15 अप्रैल तक ही। (फोटो: ANI)

दिल्ली-प्रयागराज उड़ानें 15 अप्रैल तक ही। (फोटो: ANI)

Ambikapur to Delhi Flight: अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा 30 मार्च से फिर शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को उड़ान संचालित करेगी। यह फ्लाइट बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

जारी शेड्यूल के अनुसार, 30 मार्च को अंबिकापुर से फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी और करीब 2.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस रूट पर 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा। वहीं बिलासपुर के लिए शुक्रवार को भी सेवा उपलब्ध रहेगी।

दिसंबर 2024 में उड़ान योजना के तहत हुई थी हवाई सेवा की शुरुआत

अंबिकापुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरुआत दिसंबर 2024 में उड़ान योजना के तहत हुई थी। फ्लाई बिग कंपनी ने रायपुर और बिलासपुर के लिए 19 सीटर विमान सेवा शुरू की थी, लेकिन अनियमित संचालन के कारण यह सेवा करीब छह महीने बाद बंद हो गई थी। पिछले 8 महीने से हवाई सेवा पूरी तरह ठप थी। इस बीच अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा 30 मार्च से फिर शुरू की जा रही है।

एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को उड़ान संचालित करेगी। यह फ्लाइट बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। जारी शेड्यूल के अनुसार, 30 मार्च को अंबिकापुर से फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी और करीब 2.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस रूट पर 72 सीटर एटीआर विमान का संचालन किया जाएगा। वहीं बिलासपुर के लिए शुक्रवार को भी सेवा उपलब्ध रहेगी।

Ambikapur to Delhi Flight: किराया 6000 रुपए तक होने की संभावना

एलायंस एयर ने अपनी वेबसाइट पर अंबिकापुर रूट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, हालांकि किराया अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है। अनुमान है कि किराया करीब 6000 रुपये तक हो सकता है।

देश के 57 शहरों से कनेक्टिविटी

एलायंस एयर देश की प्रमुख घरेलू विमानन कंपनियों में शामिल है। वर्तमान में कंपनी प्रतिदिन 100 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है और 57 शहरों को जोड़ती है। छत्तीसगढ़ में रायपुर से हैदराबाद और जगदलपुर के लिए भी कंपनी हवाई सेवा दे रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर शुरू होगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, 31 मार्च से सेवा बहाल- बस्तर संभाग के लिए लंबे इंतजार के बाद एक राहत भरी खबर सामने आई है। Alliance Air ने जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर दोबारा फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी, जिसमें हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर सेक्टर को शामिल किया गया है… पूरी खबर पढ़े

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग