अंबिकापुर. बिना अनुमति के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी द्वारा मंगलवार की रात कार में ले जाई जा रही प्रचार सामग्री प्रशासनिक अधिकारियों ने दरिमा थाने के सामने जब्त कर ली। प्रचार सामग्री में नियमानुसार न तो संख्या और न ही प्रकाशक का नाम दर्ज था। जिस कार में सामग्री ले जाई जा रही थी, उसे भी थाने में खड़ी करा दी।