8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी बोली- साथ नहीं जाऊंगी, भाई ने पीटा, पुलिस ने रिपोर्ट भी नहीं लिखी तो युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम

पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने का लगा आरोप, मृतक व उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Oct 2018, 6:55 PM IST

Police on the spot

Police on the spot

खडग़वां. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था तो पत्नी मायके चली गई थी। एक महीने पूर्व पति उसे लेने पहुंचा तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। यही नहीं पत्नी के भाई ने उसकी पिटाई भी कर दी। फिर वह ससुराल से वापस लौट आया और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कई बार थाने के चक्कर लगाया लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में युवक परेशान था। इसी बीच बुधवार की सुबह वह मंदिर से लौटा और आम के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोरिया जिले के खडग़वां थानांतर्गत ग्राम चनवारीडांड़ निवासी दिनेश धनवार पिता शिवचरण (30) ने सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच आम पेड़ पर फांसी लगा ली। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक व उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसकी वजह से उसकी पत्नी एक महीने पहले अपने मायके ग्राम भरदा चली गई थी।

एक सप्ताह पहले दिनेश अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया लेकिन पत्नी ने साथ आने से इनकार कर दिया था। यही नहीं, ससुराल से लौटते समय पत्नी के भाई ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। वहां से लौटने के बाद वह घटना की रिपोर्ट खडगवां थाना में दर्ज कराने पहुंचा था लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखने की बता कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि वह रिपोर्ट लिखाने कई बार थाने तक पहुंचा था। घटना दिवस बुधवार को वह मंदिर से लौटा और देखते ही देखते आम पेड़ पर चढ़कर फांसी पर झूल गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।


हमें लगा कि थाने की गाड़ी चलाने आया है
मृतक दिनेश थाने की गाड़ी चलाता था इस कारण वह रोज आता था। मगर रिपोर्ट लिखने की बात नहीं कही थी। वर्तमान में वह पुलिस की गाड़ी नहीं चलाता है, हम तो यही जानते हैं कि वह गाड़ी चलाने आया है।
डीके मराबी, जांच अधिकारी खडग़वां थाना