
Cyber crime
अंबिकापुर. स्नैपडील में लॉटरी लगने के लालच में आकर प्राइवेट स्कूल के एक स्पोट्र्स टीचर ने ४५ हजार ५०० रुपए गंवा दिए। ठगी के शिकार होने के बाद शिक्षक ने इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (Snapdeal fraud)
बलरामपुर जिले के चलगली निवासी रामकेवल मुरूम पिता बिन्झा मुरूम अंबिकापुर के भगवानपुर में किराए पर रहता है। वह नवापारा स्थित उर्सुलाईन स्कूल में स्पोट्र्स टीचर के पद पर पदस्थ है। 17 जनवरी को रामकेवल स्कूल में था। इस दौरान मोबाइल नंबर 8420907083 पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अपना नाम अभिषेक मंडल बताया।
उसने खुद को स्नैपडील कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए रामकेवल को बताया कि आपका नंबर स्नैपडील कंपनी के लक्की ड्रॉ में शामिल किया गया था। इसमें 12 लाख 60 हजार रुपए की लॉटरी आपके नाम से लगी है।
यह सुनकर पीटीआई खुश हो गया। फिर अज्ञात शख्स ने पीटीआई को अपने झांसे में लेने के लिए फर्जी आधार कार्ड व स्नैपडील का कार्ड शिक्षक के वाट्सएप्प पर भेज दिया। इसके बाद शिक्षक झांसे में आ गया।
अलग-अलग शुल्क के नाम पर ठगी
अज्ञात शख्स ने पहले पीटीआई को झांसे में लिया। इसके बाद उसने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 6500 रुपए की मांग की। पीटीआई ने मोबाइल पे के माध्यम से 6500 रुपए उसके खाते में डाल दिए। इसके बाद अज्ञात शख्स ने एक अन्य व्यक्ति से बात कराई, जिसने खुद को स्नैपडील का मैनेजर बताया।
उसने बताया कि 12 लाख 60 हजार रुपए आपके खाते में डालने के लिए पहले आपको जीएसटी चार्ज 15600 रुपए, टीडीएस चार्ज 18900 रुपए व एक दिन लेट होने पर लेट फीस के नाम पर 7500 रुपए की मांग की और लॉटरी की रकम ट्रांसफर करने के लिए शिक्षक का बैंक खाता नंबर मांगा। इसके बाद पीटीआई ने लालच में आकर उक्त सारी रकम जमा कर दी।
रुपए खाते में नहीं आए तो किया फोन
पीटीआई के खाते में 18 व 19 जनवरी को जब लॉटरी में जीती हुई रकम नहीं आई तो उसने उक्त नंबर पर फोन लगाकर बात की। इस दौरान अज्ञात शख्स ने बताया कि 12 लाख 60 हजार रुपए एक बार में खाते में ट्रांसफर नहीं हो रहे हंै।
इसके लिए 2200 रुपए डिवाइस चार्ज लगेगा। पीटीआई के पास रुपए न होने पर उसने रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने की बात कही तो उसके लिए भी 1900 रुपए की मांग की गई। इसके बाद शिक्षक को ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ।
उसने 23 जनवरी को इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 66सी, 66 डी व आईटी एसीटी के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime
Published on:
24 Jan 2020 08:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
