6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Solar Eclipse 2020: कल होगी अद्भूत खगोलीय घटना, सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण में कुछ पल के लिए छा जाएगा अंधेरा

Solar Eclipse 2020: कुल सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 48 मिनट होगी, भारत में यह सूर्यग्रहण 3 घंटे 28 मिनट का होगा

less than 1 minute read
Google source verification
Solar Eclipse 2020: कल होगी अद्भूत खगोलीय घटना, सदी के दूसरे सबसे लंबे सूर्य ग्रहण में कुछ पल के लिए छा जाएगा अंधेरा

Surya Grahan Demo pic

अंबिकापुर. 21 जून यानी रविवार खगोलीय परिक्रमा को लेकर विशेष रहेगा। इस दिन सदी का दूसरा सबसे लम्बा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2020) लगेगा। यह सूर्य ग्रहण दिन में 9 बजकर 15 मिनट 58 सेकण्ड पर प्रारम्भ होगा और दोपहर 3 बजकर 4 मिनट 1 सेकेण्ड पर समाप्त होगा।

कुल सूर्य ग्रहण की अवधि पांच घंटे 48 मिनट तीन सेकेण्ड की रहेगी। भारत में यह सूर्यग्रहण 3 घंटे 28 मिनट का होगा। सूर्यग्रहण के दौरान दिन में कुछ समय के लिए अंधेरा हो जाएगा।


यह बातें राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमेश जायसवाल ने कही। उन्होंने बताया कि यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2020) भारत के साथ- साथ नेपाल, सऊदी अरब, पाकिस्तान, इथोपिया आदि स्थानों से देखा जाएगा।

डॉ. रमेश जायसवाल ने बताया कि यह ग्रहण न तो पूर्ण है और न ही अर्धग्रहण है। यह वलयाकार होगा। उन्होंने बताया कि पृथ्वी और सूर्य के बीच में जब चन्द्रमा आयेगा तो कुछ देर के लिए अंधेरा हो जाएगा। जिस ओर सूरज की रोशनी दिखेगी, वहां अंगुठी जैसी चमक का दृश्य दिखेगा।

नंगी आंखों से देखना होगा नुकसानदायक
डा. रमेश जायसवाल ने बताया कि सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2020) को नंगी आंखों से देखना नुकसान दायक होगा। सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट, इन्फ्रारेड व गामा किरणें आंखों को क्षति पहुंचा सकती हैं। इसे काले चश्मे, एक्स-रे फिल्म से देखा जा सकता है।