अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के गांधी स्टेडियम में विशाल आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में राजनीतिज्ञ, प्रशासन, पुलिस, विभिन्न स्कूल व कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एवं आम जनता शामिल हुई। सुबह 7 से 8 बजे तक चले इस आयोजन में सभी ने प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, मयूरासन, भुजंगासन सहित अन्य आसन किए।