सूरजपुर वन परिक्षेत्र के भैयाथान थानांतर्गत ग्राम कसकेला के किसान संजय पनिका ने तरबूत की खेती की है। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे वह तरबूज की फसल देखने गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़ी हिलती-डुलती चीज पर पड़ी। उसने देखा तो अन्य लोगों को आवाज दी। जब लोग पहुंचे तो उस दुर्लभ जीव को पहचानने की कोशिश करने लगे।