अंबिकापुर। शहर के दर्रीपारा मोहल्ले में मंगलवार की रात एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर किशोरी की मां ने अपने ही पति व बेटे पर बेटी को मारकर शव फांसी (Suicide or murder) पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।