5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईजी साय बोले- एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों पर लूंगा एक्शन, अपराधी होंगे सलाखों के पीछे

Surguja IG: सरगुजा के नए आईजी आरपी साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कानून व्यवस्था (Law) को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है

less than 1 minute read
Google source verification
आईजी साय बोले- एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों पर लूंगा एक्शन, अपराधी होंगे सलाखों के पीछे

IG RP Sai,IG RP Sai,IG RP Sai

अंबिकापुर. कानून व्यवस्था को और बेहतर करना मेरी पहली प्राथमिकता है। अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। पीडि़तों को त्वरित न्याय मिले। अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उक्त बातें शनिवार को सरगुजा रेंज के आईजी आरपी साय (Surguja IG) ने पत्रवार्ता में पुलिस कोऑडिनेटर सेंटर में कही।


आईजी आरपी साय ने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि सरगुजा रेंज (Surguja range) को अपराध मुक्त बनाएं, यह तभी संभव है जब सभी का इसमें सहयोग रहेगा। आईजी ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्र झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पुलिस की मूवमेंट नियमित जारी रहेगी।

पड़ोसी राज्यों में माओवादियों पर दबाव बढऩे पर क्षेत्र में गतिविधियां तेज हो जातीं हंै। आईजी ने कहा कि थाने में आए पीडि़तों के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार करें। उनकी समस्या सुनकर एफआईआर दर्ज हो, इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

थाने में एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद कायम करने की कोशिश होगी।


नशे के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई
आईजी ने कहा कि नशा एक समाजिक बुराई है। इसे दूर करना जरूरी है। अवैध नशे के कारोबारियों (Drug smugglers) के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद मैंने पुलिस अधिकारियों, थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक ली है। बैठक में सख्त निर्देश दिए गए हैं। दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। इस पर नियंत्रण जरूरी है।