
DEO on school inspection
अंबिकापुर. Teachers salary cut: स्कूल की टाइमिंग को लेकर कुछ शिक्षकों की मनमानी फिर बढ़ गई है। या तो वे समय पर स्कूल नहीं जा रहे हैं या बिना अवकाश आवेदन गायब रह रहे हैं। अधिकारियों का निरीक्षण नहीं होने से मनमाफिक स्कूल चला रहे हैं। इसी बीच सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने शुक्रवार को विकासखण्ड लखनपुर के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक, लिपिक व भृत्य अनुपस्थित पाए गए। ऐसे में डीईओ बिफर पड़े और शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अवैतनिक करते हुए विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल निम्हा में प्रभारी प्राचार्य सोना राम एवं भृत्य उत्तम सिंह उपस्थित मिले। वहीं नंदकेश्वर राम सांडिल्य व्याख्याता इतिहास, अरविंद कुमार सोनी व्याख्याता संस्कृत, सतीश कुमार तिर्की व्याख्याता वाणिज्य, ठाकुर राम चौहान व्याख्याता जीव विज्ञान, शांति टंडन व्याख्याता इतिहास,
सोनू राम लहरे व्याख्याता अंग्रेजी, जितेन्द्र सिंह व्याख्याता गणित, रामसकल पटेल व्याख्याता हिन्दी, रमापति साहू सहायक शिक्षक प्रयोगशाला विज्ञान, नीतिराज भगत सहायक शिक्षक विज्ञान, ओम प्रकाश माली सहा ग्रेड-2, मदनलाल सत्यम सहा ग्रेड 3, लीलावती सहा ग्रेड- 3 तथा राममूर्ति यादव भृत्य बिना किसी सूचना के संस्था से अनुपस्थित पाए गए। सभी का मार्च माह का वेतन रोकते हुए जांच की जा रही है।
साफ-सफाई नहीं, शौचालय भी मिला गंदा
डीईओ के निरीक्षण के दौरान निम्हा विद्यालय में प्राचार्य का स्कूल व शिक्षकों पर नियंत्रण न के बराबर पाया गया। साफ-सफाई का अभाव पाया गया एवं शौचालयों की स्थिति दयनीय थी। प्राचार्य का भी वेतन रोकते हुए डीईओ ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मिडिल स्कूल में नदारद मिले शिक्षक, भृत्य
इसके बाद पूर्व माशा निम्हा के निरीक्षण में विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हिम्मत राम भार्गव शिक्षक उपस्थित मिले। इनके अतिरिक्त प्रधान पाठक गौरीशंकर दास, जनोहर सिंह शिक्षक, नूतन सिंह शिक्षक तथा हनु राम भृत्य अनुपस्थित मिले। इन सभी का माह मार्च 2023 का वेतन रोकने की कार्यवाही की जा रही है।
Published on:
03 Mar 2023 08:30 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
