
Teachers welcome of CM
अंबिकापुर. सीतापुर स्टेडियम में आयोजित अटल विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ 5093 ने मुख्यमंत्री का संविलियन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आभार व मांग पत्र सौंपा।
जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष सुशील मिश्रा के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों को साथ लेकर सीएम का माल्यार्पण कर कामधेनु गाय की प्रतिमा भेंट की गई। इसके साथ ही संविलियन के पश्चात उत्पन्न विसंगतियों से उन्हें अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर संगठन के जिंला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि संविलियन हमारे लिए एक सपना था जिसे सीएम ने पूरा किया। उन्होंने कहा उसी तरह कामधेनु गाय भी सीएम की हर मनोकामना पूर्ण करें, इसलिए हमने कामधेनु गाय की प्रतिमा संविलियन के आभार के प्रतीक के रूप में सौंपा है। साथ ही संविलियन में रह गई खामियों को दूर करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर शिक्षक संघ 5093 जिला इकाई अंबिकापुर के साथ सीतापुर, बतौली, मैनपाट की ओर से अमित सिंह, अरविन्द सिंह, प्रदीप रॉय, रामबिहारी गुप्ता, रोहिताश शर्मा, काजेश घोष, राजेश गुप्ता, अनिल तिग्गा, लव गुप्ता, संजय चौबे, सुरित राजवाड़े, नाजिम खान, रमेश याज्ञिक, जवाहर खलखो,
रणवीर चौहान, विशाल गुप्ता, अजय वरदान, योयल लकडा, संतोष सिंह, सेराज खान, सुनील तिवारी, प्रदीप सोनी, संतोष गुप्ता, मनोज गुप्ता, निराकार पटेल, हेमचरण पटेल शिवशंकर नामदेव, नन्दकेश्वर, अनिता तिवारी, रचना सोनी,
नीलम सोनी, राकेश पांडेय, लखन राजवाड़े, अमित सोनी, अजय मिश्रा, सविता बरई, हेमंत पैंकरा, आकांक्षा सिंह, सेराज खान, हासन राम चौहान, श्रवण सिदार, सन्तोष गुप्ता, सैराजद्दीन के साथ सैकड़ों्र शिक्षक उपस्थित थे।
शिक्षाकर्मी संघ ने सौंपा ये मांग पत्र
मांग पत्र में यह कहा गया है कि समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से भूतलक्षी प्रभाव से क्रमोन्नति व समयमान वेतन का लाभ प्रदान किया जाए। शिक्षा विभाग के रिक्त पदों की पूर्ति शिक्षक एलबी पंचायत नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति से अविलंब किया जाए।
व्याख्याता शिक्षक के वेतन में अंतर के आधार पर सहायक शिक्षक के लिए समानुपातिक वेतन संरचना निर्मित कर वेतनमान का लाभ दिया जाए। संविलियन हेतु वर्ष बंधन को समाप्त करते हुए समस्त पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संवर्ग का संविलियन किया जाए। पंचायत नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों के लिए अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में टेट एवं प्रशिक्षण की अनिवार्यता को शिथिल किया जाए।
Published on:
20 Sep 2018, 4:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.