24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के साथ रात में रोमांस कर रहा था प्रेमी, पति ने बेटे और 3 साथियों के साथ मिलकर दे दी खौफनाक मौत

पत्नी से किसी भी प्रकार का संबंध रखने से कई बार किया था मना, भागकर दूसरे के घर में सोए थे पत्नी व प्रेमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Sep 2018, 9:12 PM IST

Romance with lover

Romance with lover

अंबिकापुर. धौरपुर के ग्राम सखौली में पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने वाले उसके प्रेमी को पति ने अपने पुत्र व 3 साथियों के साथ मिलकर खौफनाक मौत दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पति व गांव वालों ने कई बार मृतक को पत्नी से मिलने से मना किया था।

इसके बावजूद दोनों मिलते थे। 17 सितंबर की रात दोनों किसी और के घर एक साथ सोए थे। इसकी जानकारी जब पति को लगी तो वह बेटे व 3 साथियों के साथ वहां पहुंच गया था।


सरगुजा जिले के धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम सखौली निवासी डोमन राय की पत्नी मुन्नी बाई का गांव के ही रूपनारायण पिता चिनगसाय के साथ २ वर्ष से अवैध पे्रम-संबंध था। इसकी जानकारी गांव वालों को भी थी। ग्रामीणों ने कई बार दोनों को अलग रहने की समझाइश भी दी थी। फिर भी दोनों एक-दूसरे से हमेशा मिलते रहते थे।

15 सितंबर को रूपनारायण एवं मुन्नी घर से भागकर अंबिकापुर चले गए थे। दो दिनों तक अंबिकापुर में बस स्टैंड के आस-पास रहने के बाद 17 सितंबर को अंबिकापुर से वापस ग्राम सखौली नानो बाई के यहां पहुंचे। इसकी जानकारी होने के बाद डोमन राय 50 वर्ष रात 10 बजे नानो बाई के घर पहुंचा। इस दौरान दोनों खाना खा कर सो रहे थे।

तभी डोमन राय अपने साथी ग्राम खालपोंडी निवासी 27 वर्षीय महेश पिता रामनाथ, 29 वर्षीय अरविंद पिता सुखनाथ, 24 वर्षीय पिता सोहन पिता मोहर साय, 45 वर्षीय विरसाय पिता पटवारी, देव कुमार पिता डोमन के साथ ग्राम करोली नानो बाई के घर पहुंचे। घर से रूपनारायण को बाहर निकाल कर बफौली हेण्डपंप के पास लाकर बेदम पिटाई की।

सुबह 4 बजे तक पिटाई करने के बाद सखौली बगीचा पारा ले जा कर उसके मरने का इंतजार करने लगे। सुबह 5 बजे मृतक के भाई को सूचना मिली तो वह बगीचापारा पहुंचा तथा अपने भाई को घर लाया। तब तक सभी आरोपी बगीचापारा में ही थे।


अस्पताल ले जाने से पहले ही हो गई मौत
रूपनारायण की हालत गम्भीर होने पर उसे घर वाले अस्पताल लाने की व्यवस्था कर रहे थे। लेकिन सुबह 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिवार वालों ने धौरपुर पुलिस को दी।


पुलिस ने पांचों को किया गिरफ्तार
मामला लुण्ड्रा थाना से संबंधित होने के कारण लुण्ड्रा व धौरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 147, 148, 302 व 34 के तहत गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग