27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवारी के घर से 2 लाख की चोरी, बेखौफ अपराधी शहर में ताबड़तोड़ वारदात को दे रहे अंजाम, कहां है पुलिसिंग?

Theft in Ambikapur: पिछले 15 दिन के भीतर शहर में ही 15 बड़ी चोरी की वारदात को अपराधी दे चुके हैं अंजाम, किसी भी मामले में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Jan 2020, 8:01 PM IST

पटवारी के घर से 2 लाख की चोरी, बेखौफ अपराधी शहर में ताबड़तोड़ वारदात को दे रहे अंजाम, कहां है पुलिसिंग?

Chori

अंबिकापुर. शहर में बेखौफ अपराधियों के सामने सरगुजा पुलिस बौनी साबित हो रही है। हर रोज लूट, चोरी जैसी घटना से लोग सहमे हुए हैं। पिछले 2 माह के अंदर लगातार हो रही चोरी व लूट की वारदात से पुलिसिंग की दुरूस्त व्यवस्था के दावे की पोल खुल गई है। पिछले 15 दिन के अंदर गांधीनगर व कोतवाली क्षेत्र में चोरी की 5 बड़ी वारदात हुई है।

इसके बावजूद पुलिस को किसी भी मामले में सफलता तो दूर की बात चोरों का एक सुराग तक हाथ नहीं लग सका है। इसी कड़ी 20 से 24 जनवरी के बीच पटवारी के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर घर से लगभग 35 हजार रुपए नकद सहित 2 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इसकी शिकायत शुक्रवार की शाम गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Theft in Ambikapur)


शहर के गांधीनगर स्थित राजेन्द्रनगर कॉलोनी निवासी भरत प्रजापति पटवारी हैं। इनकी पत्नी १९ जनवरी को मायके डालटनगंज गई थी। दूसरे दिन 20 जनवरी की सुबह भरत प्रजापति भी चनुाव कार्य से रायपुर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने घर की चाबी पड़ोसी सुशीला दास को फूल पौधों में पानी डालने के लिए दे दी थी।

२४ जनवरी की सुबह पड़ोसी सुशीला ने मोबाइल से पटवारी की पत्नी रीता को सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। सूचना पर रीता शाम को घर पहुंची।

जब सामान का मिलान किया तो पता चला कि सोने का हार 1 नग, मंगटिका 1, कान का झूमका 1 जोड़ी, बाली १ जोड़ी, टप्स 4 जोड़ी, अंगूठी 5 नग, नाक का छुछिया 10 नग, चांदी का सिक्का, पायल व बिछिया सहित 35 हजार रुपए नकद भी गायब है।

कुल चोरी दो लाख से ज्यादा की बताई जा रही है। पटवारी की पत्नी रीता ने इसकी शिकायत गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


हर दिन बाइक चोरी की वारदात
शहर में बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं ने कहीं बाइक चोरी हो रही है। शुक्रवार को कोतवाली में एक स्कूटी व एक मोपेड चोरी की घटना सामने आई है।

वहीं शनिवार को शहर के मोमिनपुरा निवासी जमाल खान ने गांधीनगर थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सुभाषनगर निवासी दिलीप धर ने भी गांधीनगर थाने में बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।


तेज कर दी गई है पैट्रोलिंग
पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। चोरी व लूट के मामले में कुछ चोरों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को मोबाइल लूट के मामले में चोर को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।
आशुतोष सिंह, एसपी

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग